लंदन। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी लोगों में उनकी लोकप्रियता की कमी नहीं हुई है। सचिन रिटायर होने के बाद भी जिस तरह से सोशल मीडिया में लोकप्रिय है उससे उनके चाहने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
सचिन कभी अपनी बस छूट जाने की फोटो साझा करते हैं तो फिर उसे मजाक कह कर टाल देते हैं। लेकिन इस बार सचिन तेंदुलकर टेनिस कोर्ट पर हाथ आजमाते नजर आये हैं।
Two legends of cricket - @sachin_rt and @ShaneWarne - played a friendly tennis match in London. pic.twitter.com/I2DFUhNCGE
— Sportskeeda Cricket (@SK__Cricket) July 24, 2015 सचिन ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के साथ टेनिस मैच खेलते हुए नजर आये हैं। यह एक मैत्री मैच सचिन ने वार्न के साथ लंदन के यॉर्कशायर में खेला। सचिन की इस तस्वीर को जबरदस्त लोक्रप्रियता मिल रही है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है।
आपको बता दें कि एक समय जब सचिन मैदान पर शेन वार्न के सामने होते थे तो सचिन की पिटाई के बाद वार्न को सचिन के सपने आने लगे थे। अब यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि इस टेनिस मैच के बाद दोनों के बीच कैसा मुकाबला रहा।