For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ट्वेन्टी-20 टीम का हिस्सा नहीं सचिन

By Staff

सचिन ने स्पष्ट किया कि न्यूज़ीलैंड दौरे पर दो ट्वेन्टी-20 मैचों के लिए वे टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

भारतीय टीम इस महीने के आख़िर में न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जा रही है. दौरे पर भारत को दो ट्वेन्टी-20 मैच, पाँच एक दिवसीय मैच और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं.

सचिन ने कहा कि वे ट्वेन्टी-20 विश्व विजेता टीम को छेड़ना नहीं चाहता, ये टीम पहले से ही व्यवस्थित है.

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलूँगा. टीम पूरी तरह व्यवस्थित है और मैं इसमें छेड़-छाड़ नहीं चाहता. इसलिए मैं इस टीम का हिस्सा नहीं बनना चाहता."

प्रदर्शन

जब मैंने वर्ष 2007 में ट्वेन्टी-20 विश्व कप में नहीं खेलने का फ़ैसला किया था, उस समय मैं थका हुआ था और आराम करना चाहता था. लेकिन उसके बाद टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और अब टीम व्यवस्थित हो चुकी है.

मैं ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलूँगा. टीम पूरी तरह व्यवस्थित है और मैं इसमें छेड़-छाड़ नहीं चाहता. इसलिए मैं इस टीम का हिस्सा नहीं बनना चाहता सचिन तेंदुलकर

मैं ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलूँगा. टीम पूरी तरह व्यवस्थित है और मैं इसमें छेड़-छाड़ नहीं चाहता. इसलिए मैं इस टीम का हिस्सा नहीं बनना चाहता

लेकिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलना जारी रखेंगे. तेंदुलकर ने श्रीलंका दौरे पर उनके ख़िलाफ़ हुए अंपायरिंग फ़ैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

श्रीलंका दौरे पर सचिन तेंदुलकर ने पाँच में से तीन एक दिवसीय मैच खेले थे. लेकिन तीनों मैचों में उन्हें एलबीडब्लू आउट दे दिया था. तीनों फ़ैसलों पर सवाल उठाए गए थे.

न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन शुक्रवार को किया जाएगा. तेंदुलकर ने कहा कि न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ न्यूज़ीलैंड में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि वहाँ की स्थितियाँ अलग होंगी.

लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीम चुनौती के लिए तैयार है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+