Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत और पाक मैच पर बयान देकर फंसे सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली। विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर क्रिकेट दिग्गजों का दिल जहां देश के फैसले के साथ खड़ा है तो वहीं इस मामले पर उनकी व्यक्तिगत राय जुदा-जुदा सी है। भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी तरह के खेल संबंध खत्म करने चाहिए। तो वहीं सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों का मानना है कि भारत को विश्व कप में पाक के साथ मैच खेलना चाहिए और उसको हराना चाहिए।

सचिन ने पाक के साथ खेलने को लेकर अपनी राय देते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ ना खेलने पर हमको दो अंक गंवाने होंगे। मैं व्यक्तिगत तौर पर इसके खिलाफ हूं लेकिन देश जो फैसला लेगा मैं उसका समर्थन करूंगा। साथ ही सचिन ने यह भी कहा था कि भारत हमेशा सबसे ऊपर है। सचिन का पाक के साथ खेलने की इच्छा भी जाहिर करना फैंस को पसंद नहीं आया है और वे बुरी तरह से सोशल मीडिया पर इसके चलते ट्रोल हो गए। लोगों ने कहा है कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

फैंस को लग रहा है कि सचिन ने ये बेहद ही डिप्लोमेटिक किस्म की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुद को बचाते हुए अपनी बात भी कह दी है। फैंस का मानना है कि सचिन को कभी भी किसी बड़े मुद्दे पर सख्त प्रतिक्रिया करते हुए नहीं देखा गया है।

इसके अलावा कुछ फैंस ऐसे भी थे जो सचिन का बचाव करते हुए देखे गए। उन्होंने कहा कि सचिन के बयान से भले ही काफी लोग असंतुष्ट हों लेकिन हमको यह नहीं भूलना चाहिए कि वे क्रिकेट में खेलने वाले सर्वकालीन महान बल्लेबाज हैं जो भारत से ताल्लुक रखते हैं और ये बात हमको कितने गर्व का अहसास कराती है।

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 9:46 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+