For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी करने मैदान में उतरेंगे सचिन तेंदुलकर

बेंगलुरू। सचिन को चाहने वालों के लिए यह खबर काफी खुश करने वाली हो सकती है। जी हां मुमकिन है कि सचिन एक बार फिर से आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए मैदान पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। खुद सचिन ट्विटर पर एक फोटो शेयर करके इस ओर इशारा किया है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह मुंबई इंडियन की जर्सी में हेलमेट पहनते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि अनुमान लगाइये मैं क्या करने जा रहा हूं।

हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह फिर से मैदान में उतरने जा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने तस्वीर को साझा किया है उससे माना जा रहा है कि सचिन एक बार फिर से मैदान में चौको-छक्कों की बारिश करते नजर आ सकते हैं। साथ ही एक बार फिर से मैदान पर सचिन-सचिन की आवाज सुनाई दे सकती है।

सचिन ने अभी तक कुल 78 आईपीएल मैच खेले हैं। साथ ही उन्होंने 2334 रन बनाये हैं। वहीं आईपीएल में सचिन के नाम एक शतक भी है। जबकि सचिन के नाम 13 अर्धशतक हैं। आईपीएल में सचिन का औसत 34.83 का रहा है। सचिन मुंबई इंडियन के कप्तान के तौर पर टीम में खलते रहे थे। सचिन को 1121250 डॉलर में मुंबई इंडियन की टीम ने खरीदा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+