Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई ने कहा .. सचिन का 200वां मैच आची मुंबई मे ही..

Sachin Tendulkar's 200th Test will be in Mumbai: BCCI
नई दिल्ली। आखिरकार स्पष्ट हो गया कि भारत के क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट अपने शहर मुंबई में ही खेलेंगे। उनकी विदाई उनके घर यानी मुंबई से ही होगी, इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने मीडिया को दी। जिसे सुनकर मुंबईवासी काफी खुश है।

पहले कहा जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के इस टेस्ट मैच की मेजबानी कोलकाता और मुंबई दोनों को मिलने की संभावना थी लेकिन सचिन ने बीसीसीआई से स्पेशल रिक्वेस्ट की थी उनका 200वां टेस्ट मुंबई में हो जिस पर बीसीसाई ने गौर फरमाया और फैसला कि मुम्बई में ही होगा सचिन का 200वां टेस्ट मैच।

बीसीसीआई की टूर्स एवं फिक्सर्स समिति के प्रमुख राजीव शुक्ला ने कहा, "सचिन की इच्छा का सम्मान करते हुए यह मैच मुम्बई में कराया जाएगा। हम मंगलवार को वेस्टइंडीज के साथ होने वाली श्रृंखला के आयोजन स्थलों के नाम तय करेंगे।" शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई सचिन को शानदार विदाई देने की तैयारी कर रहा है।

वेस्टइंडीज के साथ होने वाली दो मैचों की श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मैच सचिन के करियर का 200वां मैच होगा। इस मैच के साथ सचिन विदा लेंगे।पहला टेस्ट मैच 6 से 19 नवम्बर तक खेला जाना है और दूसरा टेस्ट मैच 14 से 18 नवम्बर तक होगा। इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी, जिसके मैच 21, 24 और 27 नवम्बर को खेले जाएंगे।

बीसीसीआई के इस फैसले से मुंबई के लोग काफी खुश हैं, लोगों ने ट्विटर औऱ फेसबुक के जरिये अपनी खुशी को जाहिर किया है। केवल बीसीसीआई ही नहीं बल्कि मुंबई वासी भी सचिन की विदाई को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+