Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महामारी के संकट के बीच मदद के लिए फिर आगे आए सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाद और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर कोविड-19 महामारी के संकट के बीच 4000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। इसके लिए तेंदुलकर कितनी राशि दे रहे हैं, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। तेंदुलकर ने मुंबई के गैर-सरकारी संगठन 'हाई5 यूथ फाउंडेशन' को यह दान दिया है। तेंदुलकर इससे पहले भी कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के बीच प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे चुके हैं।

तेंदुलकर ने ट्वीट में लिखा, 'दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में 'हाई5' के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।' इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया। उन्होंने तेंदुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'शुक्रिया तेंदुलकर, आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पाएंगे। इसमें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के स्कूली छात्र भी शामिल हैं।'

तेंदुलकर इससे पहले पीएम राहत कोष में 25 लाख और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये दान कर चुके हैं। उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था। कोविड-19 महामारी से दुनिया के ज्यादातर देश जूझ रहे हैं। भारत में तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है।

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 13:59 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+