For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर के संन्‍यास पर किसने क्‍या कहा?

By Ajay Mohan
नई दिल्‍ली। विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अगले महीने खेले जाने वाले अपने 200वें टेस्‍ट मैच में संन्‍यास लेने का फैसला कर लिया है। उन्‍होंने इस संबंध में एक पत्र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लिखा है। इस खबर के बाद देश-दुनिया से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

सबसे पहले खबर दी बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने। उन्‍होंने सचिन की ओर से एक बयान जारी किया, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि वह 200वें टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। सचिन एकदिवसीय मैचों से बीते साल दिसंबर में सन्यास ले चुके हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त चैम्पियंस लीग के साथ ही पेशेवर ट्वेंटी-20 क्रिकेट से भी सन्यास की घोषणा की थी।

बीसीसीआई प्रमुख एन. श्रीनिवासन ने कहा, "बयान में कहा कि सचिन निसंदेह भारत के महानतम क्रिकेट स्टार हैं। सचिन जब से बुची बाबू क्रिकेट खेलने चेन्नई आया करते थे, तब से ही मैं उनका प्रशंसक रहा हूं। वह बिना संदेह भारत के महानतन क्रिकेट स्टार हैं। सचिन को तो विश्व की महानतम खेल हस्तियों में शुमार किया जाना चाहिए। वह सही मायने मे भारतीय क्रिकेट के दूत हैं। सचिन की तरह किसी ने क्रिकेट की सेवा नहीं की है। वह हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं, हालांकि हम में से अधिकांश लोग सचिन के बिना भारतीय क्रिकेट की कल्पना नहीं कर सकते।"

कीर्ति आजाद ने कहा, "क्रिकेट खेलने से किसी का मन नहीं भरता, लिहाजा सचिन को मैदान से दूर रहना अखरेगा जरूर और उससे ज्‍यादा दु:ख उनके फैन्‍स को और मुझे भी होगा उन्‍हें मैदान पर नहीं देख कर।"

मोहिंदर अमरनाथ ने कहा, "सचिन एक ब्रांड हैं, खुश तो बहुत हूं कि वह महान क्रिकेटर हैं। उन्‍होंने सही वक्‍त पर संन्‍यास लेने का फैसला किया है।" वहीं सचिन के बचपन के दोस्‍त विनोद काम्‍बली इस खबर को सुन कर स्‍तब्‍ध रह गये। कांबली ने कहा कि वो सचिन को अभी और कई सालों तक मैदान पर देखना चाहते थे। आगे उन्‍होंने कहा कि अगर सचिन विश्‍वकप जीतने के तुरंत बाद संन्‍यास ले लेते तो ज्‍यादा अच्‍छा रहता।

दूध पीता बच्‍चा सचिन

दूध पीता बच्‍चा सचिन

यह सचिन तब की तस्‍वीर है, जब उन्‍होंने क्रिकेट की दुनिया में बस कदम रखा ही था। तब लोगों ने कहा था कि इस दूध पीते बच्‍चे को घर भेजो।

Mohit ‏@HaramiParindey

Mohit ‏@HaramiParindey- आज अपना टैलीविजन बंद कर दो। क्‍योंकि आज पहली बार क्रिकेट का भगवान आउट हुआ है।

अब आसाराम नहीं

sumit ‏@sumitsaurabh ने लिखा, अब आसाराम का काला सच कोई मीडिया नहीं दिखायेगा। सब सचिन को विदाई देंगे।

एक युग की समाप्ति

kapil pratap singhTM ‏@kapil9994 सचिन के रिटायरमेंट के साथ आज एक युग समाप्‍त हो गया।

दीपक सुनेजा

दीपक सुनेजा ‏@deepaksuneja : खनक उठे न कही पलको पे जलते हुए ऑसू तुम इतना याद मत आओ के सन्नाटे दुहाई दे

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+