सचिन ने वीडियो शेयर कर पूछा- बल्लेबाज आउट है या नहीं, यूजर्स ने दिए ये मजेदार जवाब
नई दिल्ली। क्रिकेट जैसे चर्चित खेल में कई बार दर्शकों को ऐसे वाक्या देखने को मिल जाते हैं जो उन्हें हैरानी में डाल देते हैं। बल्लेबाजों का खेलना का अंदाज तो कई बार फिल्डरों की फुर्ती दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती है। हालांकि इसमें अंपायर भी कई बार अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियां बटोर लेते हैं। उनके लिए कई बार कुछ ऐसे फैसले सुनाना मुश्किल पड़ जाते हैं जिसमें यह अनुमान लगाना आसान नहीं रहता कि बल्लेबाज आउट है या नहीं। सचिन तेंदुलकर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक ऐसा ही विडियो पोस्ट किया है। सचिन ने अपने प्रशंसकों से इस विडियो पर निर्णय मांगा है कि अगर वह अंपायर होते तो इसे आउट देते या नॉट आउट।

घटी कुछ ऐसी घटना
तेंदुलकर ने 31 सेकंड का जो विडियो पोस्ट किया है उसमें एक बाएं हाथ का बल्लेबाज बोल्ड हो गया है, लेकिन दो स्टंप के बीच रखी एक बेल्स नीचे नहीं गिरी। यहां गेंद बेल्स को बहुत ही मामूली रूप से छूकर गई थी, जिससे बेल्स हिली तो जरूर और उसने अपना स्थान भी छोड़ दिया। लेकिन वह मिडल स्टंप से अलग हो जाने के बावजूद बल्लेबाज के ऑफ स्टंप पर जाकर ठहर गई। यहां से बेल्स एक ही स्टंप पर टिकी रही और नीचे नहीं गिरी। फील्डिंग टीम ने इस पर अंपायर से आउट की अपील की। इस बीच बल्लेबाजी वाले छोर पर खड़े अंपायर ने बेल्स को एक बार फिर सही किया और मुख्य अंपायर से सलाह-मशविरा कर खिलाड़ी को नॉट आउट दे दिया। इस विडियो को शेयर करते हुए मास्टर ब्लास्टर ने लिखा, 'एक दोस्त ने मेरे साथ यह विडियो शेयर किया है। यह बहुत ही असाधारण है।' सचिन ने आगे अपने फैन्स से ही इस पर राय मांगी है कि अगर वे इस मैच में अंपायर होते तो इस पल पर क्या निर्णय देते?
लॉर्ड्स टेस्ट : आयरलैंड के खिलाफ 23.4 ओवर में ढेर हुई इंग्लैंड टीम, 107 साल बाद बना यह रिकॉर्ड
|
क्या कहता है ICC का नियम
ICC की नियमावली के मुताबिक Marylebone Cricket Club ने क्रिकेट में स्टंप गिरने की स्थिति में खिलाड़ी को कैसे आउट दिया जाए इस नियम में कई बदलाव किए हैं। ICC के नियम 29.1 के मुताबिक अगर विकेट के ऊपर रखे वेल्स नहीं गिरते हैं और विकेट अपनी गड़ी हुई जगह से उखड़ जाता है तो बल्लेबाज को आउट दिया जाता है। इस नियम के अगले क्लॉज़ 29.1.1.2 के मुताबिक अगर स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज के बल्ले या बल्ले के किसी भी भाग से स्टंप पर रखी गिल्लियां खेलने के दौरान गिरती हैं तो बल्लेबाज को आउट दिया जाता है।
|
फैंस ने दिए ऐसे जवाब
इस चकित कर देने वाले खेल को देख सचिन के फैंस भी मजेदार रिप्लाई देने में जुटे हैं. एक ट्विटर यूजर ने वीडियो देखकर लिखा, ''बल्लेबाज गिरफ्तार हुआ, पर जमानत पर छूट गया।'' तों वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, ''इसमें तो बल्लेबाज को ऑउट तो देना चाहिए, मगर उसे ग्राउंड से बाहर मत भेजिए, बैट-पैड के साथ उसे खड़ा रहने दो।''
Yeh toh kuch bhi nahi hai, mera ek dost out hua phir bhi umpire ne not out diya kyunki bat uska tha. 😩
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) July 24, 2019
If dharmasena was there it definitely out
— Rajan (@Rajan_hotSpur) July 24, 2019
If simon taufel was there it definitely not out!!#ICCRules
Not Out Sir, though harsh on bowler. But rules say so, The disturbance of a bail, whether temporary or not, shall not constitute its complete removal from the top of the stumps, but if a bail in falling lodges between two of the stumps this shall be regarded as complete removal
— Prabhu (@Cricprabhu) July 24, 2019
इसमें तो बल्लेबाज को ऑउट तो देना चाहिए, मगर उसे ग्राउंड से बाहर मत भेजिए, बैट-पैड के साथ उसे खड़ा रहने दो😂
— Manish Joshi (MJ) (@ShivrajKaBhanja) July 24, 2019
His decision will be final 👇https://t.co/2i900zrwNa
— Kuptaan 🇮🇳 (@Kuptaan) July 24, 2019
NOT OUT..... BENEFIT OF DOUBT GOES TO BATSMAN.
— Vinay Kejriwal (@vinay_kejriwal) July 24, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
