Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: जब सचिन तेंदुलकर ने कहा-हेलमेट पहनो लेकिन खुद सीट बेल्ट भूले

तिरूवनन्तपुरम। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भले ही आज 10 नंबर की जर्सी पहने मैदान पर नजर ना आते हों लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट में कोई कमी नहीं आई है। भारत का ये सितारा आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है इसलिए जैसे ही सचिन तिरूवनन्तपुरम की सड़कों पर दिखाई दिए, लोग उनको देखने के लिए बेकरार हो गए लेकिन सचिन वहां भी लोगों को समझाने से बाज नहीं आए, दरअसल सचिन ने राह चलते लोगों से कहा कि वो हेलमेट पहनें और केवल गाड़ी चलाने वाले ही नहीं बल्कि गाड़ी पर पीछे बैठने वाले भी हेलमेट जरूर लगाए , सचिन ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर अपलोड भी किया है जो अच्छा खासा वायरल हो रहा है लेकिन लोगों को समझाने के चक्कर में खुद तेंदुलकर एक गलती कर बैठे और वो ये कि सचिन ने खुद सीट बेल्ट नहीं लगाई है, जिसके लिए लोग सोशल मीडिया पर सचिन की खिंचाई करने लगे।

वैसे वीडियो में सचिन गाड़ी चलाने वाले लोगों से कह रहे हैं कि हेलमेट को आप लोग अपनी आदत में शामिल करो। यही नहीं एक कपल जो कि बाइक पर है जब सचिन की गाड़ी के पास गुजरता है तो पीछे बैठी महिला से सचिन कहते हैं कि पीछे बैठकर भी हेलमेट पहनो, सिर्फ बाइक चलाने वाले को ही हेलमेट क्यों पहनना चाहिए? आपको भी हेलमेट पहनना चाहिए. आप भी घायल हो सकती हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि चालक या पीछे बैठने वाले, दोनों की जान कीमती है, कृपया हेलमेट पहनने को अपनी आदत में शुमार करो, मेरी राय में सुरक्षा के लिये हेलमेट पहनो।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+