बांग्ला चीतों को परास्त करने मैदान में उतरेंगे धोनी के शेर
मेलबर्न। आज विश्वकप का दूसरा क्वार्टर फाइनल है जिसमें भारत का मुकाबला पड़ोसी देश बांग्लादेश से है। पहले क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रिका ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
हालांकि पूल मैचों में भारत ने लगातार छठी जीत हासिल करके अपना आत्मविश्वास काफी बढ़ा लिया है लेकिन फिर भी आज धोनी की सेना मैदान में जब उतरेगी तो उसके जहन में यह बात जरूर होगी कि क्रिकेट के खेल में कुछ भी हो सकता है और बांग्ला चीतों को हल्के में लेना उसके लिए घातक हो सकता है क्योंकि इसी टीम ने उसे वेस्टइंडीज में 2007 में हुए विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में हराया था।
वैसे तो मौजूदा चैम्पियन भारत का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है और अब तक खेले 29 मैचों में उसे जीत मिली है। एक मैच परिणाम रहित रहा है, जबकि एक मैच बिना खेले रद्द हो गया। आईसीसी विश्व कप-2007 में बांग्लादेश के हाथों मिली हार के बाद से दोनों टीमें 13 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं और केवल एक बार भारत को एशिया कप-2012 में हार का सामना करना पड़ा था।
फिलहाल क्रिकेट का रोमांच चरम सीमा पर है और टीम इंडिया के फैंस अपने चहेतों के लिए ऊपरवाले से दुआएं मांग रहे हैं देखते हैं कि उनकी दुआएं रंग लाती है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
