बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन जारी
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में बैंडमिंटन के व्यक्तिगत मुक़ाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का बढ़िया प्रदर्शन जारी है. कई भारतीय खिलाड़ी सेमी फ़ाइनल में पहुँच गए हैं.
सबसे शानदार प्रदर्शन पी कश्यप ने किया. उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में मलेशिया के हफ़ीज़ को हराकर सनसनी फैला दी.
मैच तीन गेम तक गया लेकिन आख़िरकार पी कश्यप ने जीत हासिल की.
पी कश्यप के अलावा चेतन आनंद ने इंग्लैंड के कार्ल बैक्स्टर को हराकर सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली है.
स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार साइना नेहवाल ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई.
साइना के अलावा अदिति मुटाटकर ने भी जीत दर्ज करके क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
तो डबल्स में ज्वाला गुट्टा और वी दीजू की जोड़ी क्वार्टर फ़ाइनल में हार गई है.
भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में नाइजीरिया की कैरोलाइन ब्लैक को सीधे सेटों में 21-0 और 21-2 से पीट दिया.
अदिति ने स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिल्मोर को 21-11 और 21-17 से मात दी.
अदिति का मैच सानिया की तरह आसान नहीं रहा और उन्हें गिल्मोर से कड़ी टक्कर मिली.
लेकिन आख़िरकार अदिति मैच जीत गईं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
