नई दिल्ली। क्रिसमस के दिन सबको सांता क्लाज का इंतजार रहता है। खासकर बच्चों के लिए क्रिसमस और सांता क्लाज एक दूसरे के पर्याय नजर आते हैं। इसलिए क्रिसमस पर हमको एक नही अनेकों सांता नजर आते हैं जो बच्चों के साथ-साथ बड़ो का भी दिल जीतकर क्रिसमस को सार्थक बनाते हैं। क्रिसमस पर एक ऐसे ही सांता बने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर।
सचिन ने सांता बनकर बच्चों के साथ डांस किया, गाना गाया और अपने साथ लाए ढेरों गिफ्ट बच्चों को बांटे। सचिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बच्चों को साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सांता क्लॉज के भेष में कार में बैठे सचिन बता रहे हैं कि आज वह बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने जा रहे हैं। सचिन कह रहे हैं, 'सभी को मैरी क्रिसमस, आज मैं बच्चों की देखभाल करने वाले एक एनजीओ में क्रिसमस मनाने जा रहा हूं, जिसका नाम आश्रय है। यहां कमजोर वर्ग के बच्चों की देखभाल की जाती है। मैं इन बच्चों के साथ कुछ समय बिताने जा रहा हूं।
इसके बाद सचिन बल्ला और गेंद लिए एनजीओ पहुंचते हैं, जहां बच्चे उन्हें देखकर बेहद खुश होते हैं। वीडियो में सचिन एनजीओ के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सचिन ने यहां बच्चों को उपहाल भी दिए। उन्होंने लड़कों को क्रिकेट बैट और फुटबॉल दी और लड़कियों को बैडमिंटन रैकेट दिए।
Ho..Ho..Ho... 🎅
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 25, 2018
Merry Christmas to all of you!🎄
Just amazing to be with these young ones at Ashray Child Care Centre.
The joy on their innocent faces was just priceless! #BecomingSanta #MerryChristmas pic.twitter.com/9hUHKHcYJd