आईपीएल : दिल्ली डेयर डेविल्स के 100 रन पूरे (लीड-2)
दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से पॉल कोलिंगवुड 27 और केदार जाधव एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली का पहला विकेट वीरेंद्र सहवाग के रूप में गिरा। सहवाग ने 22 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के मदद से 35 रन बनाए। वह पांचवें ओवर में मिथुन की गेंद पर बोल्ड हो गए। गौतम गंभीर छठे ओवर में महज एक रन के योग पर रन आउट हो गए।
डेविड वार्नर 10वें ओवर में 22 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। कुंबले की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लपका। दिनेश कार्तिक 11वें ओवर में छह रन के निजी योग पर अप्पन्ना की गेंद पर व्हाइट के हाथों कैच आउट हुए।
दिल्ली डेयर डेविल्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं जिसमें पांच में उसे जीत मिली और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में 10 अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अब तक आठ मैच खेले हैं जिसमें पांच में उसे जीत मिली है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। उसके भी 10 अंक हैं लेकिन रन रेट के हिसाब से वह अंक तालिका में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications