For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अरसे बाद नेट पर साथ नजर आए सचिन और कांबली तो तेंदुलकर ने खोला बड़ा राज, VIDEO

नई दिल्ली। खेलों की दुनिया में कुछ ही दोस्ती ऐसी होती हैं जो उम्र भर चलती है और जिनकी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की दोस्ती भी ऐसी ही है। रमाकांत आचरेकर के ये दो शिष्य एक बेहद ही होनहार क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़े लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक आते-आते दोनों के रास्ते जुदा हो गए। एक खिलाड़ी ने जहां आसमान की बुलंदियों को छुआ तो वहीं दूसरे खिलाड़ी के नाम विफलता ही लगी और बाद में वो गुमनामी के अंधेरे में खो गया।

ये इन दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती का वो दौर भी था जिसमे काफी उतार-चढ़ाव भी रहे। लेकिन अब जब सचिन युग का क्रिकेट बीते हुए एक पखवाड़ा हो गया है और कांबली भी अपनी जिंदगी के अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ गए हैं तो इन खिलाड़ियों के बारे में चर्चाएं भी होनी कम हो गई है। कुछ महीने पहले जब कोच रमाकांत आचरेकर का देहांत हुआ था तब इन दोनों को साथ देखा गया था।

अब मास्चर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खुद एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है जिसको देखने के बाद साफ हो जाता है यह दोस्ती अभी भी उसी जुनून के साथ साथ चल रही है जैसे कभी किशोर दिनों में हुआ करती थी। स्कूल लेवल के इस दोस्तों को एक बार फिर से आपस में क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है।

सचिन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर यह पोस्ट करते हुए लिखा है- 'विनोद कांबली के साथ फिर से नेट पर वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है। हम यहां पर Tendulkar Middlesex Golal Academy के लंच ब्रेक में आए हैं।

'इसने निश्चित तौर पर हमको शिवाजी पार्क में बचपन की यादें ताजा करा दी हैं। बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि मैं और विनोद एक ही टीम में हुआ करते थे और कभी भी आपस में एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेले।'

Story first published: Saturday, May 11, 2019, 18:28 [IST]
Other articles published on May 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+