' हैजल से शादी होते ही युवराज की होगी टीम इंडिया में वापसी'
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कैसेनोवा के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी अब गृहस्थ आश्रम में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने दिवाली के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैजल कीच के साथ सगाई कर ली है।
इस सगाई से जुड़ी एक रोचक बात युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कही है, योगराज ने कहा है कि हैजल से शादी होते ही उनके बेटे की टीम इंडिया में वापसी हो जायेगी, उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है। योगराज ने हैजल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की पसंद पर नाज है।
गौरतलब है कि युवराज सिंह आखिरी बार अप्रैल 2014 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत की ओर से खेले थे। घरेलू सर्किट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद किस्मत ने युवराज सिंह का साथ नहीं दिया और वो भारतीय टीम में सलेक्ट नहीं हो पाए लेकिन लगातार घरेलू मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे युवी को अभी भी लगता है कि वो अगले साल होने वाली टी20 विश्वकप का हिस्सा होंगे इसलिए शायद योगराज सिंह ने यह बात कही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
