For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'क्रिकेट के भगवान' का भी आया 'पंत' पर दिल, कहा...ऐसी पारी नहीं देखी...

दिल्ली के ऋषभ पंत ने मात्र 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 97 रनों की पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया।

नई दिल्ली। गुरूवार को दिल्ली बनाम गुजरात के मुकाबले में जिस तरह का खेल ऋषभ पंत ने दिखाया, उसे देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया है।

मालूम हो कि दिल्ली के ऋषभ पंत ने मात्र 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 97 रनों की पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया।

ऐसी पारी कहीं नहीं देखी...

ऐसी पारी कहीं नहीं देखी...

पंत की तारीफ करते आज लोग थक नहीं रहे हैं, हर किसी की जुबां पर उनकी तूफानी पारी का जिक्र है। खुद 'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने उनके लिए ट्विटर पर लिखा कि ऐसी पारी कहीं नहीं देखी। उन्होंने इसे आईपीएल इतिहास की सबसे बढ़िया पारी बताया है तो सचिन के क्लोन सहवाग ने पंत के लिए ट्विटर पर लिखा कि ये तो एक्स्ट्रा स्पेशल पारी है।

क्रिकेट के दिग्गज

केवल क्रिकेट के दिग्गज ही नहीं बल्कि हर क्रिकेट प्रेमी पंत का गुणगान कर रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पंत के लिए ट्विटर पर लिखा कि ऋषभ पंत ने क्या बेहतरीन पारी खेली है...100 का ग़म नहीं...हमारे लिए यह शतक से ज़्यादा बड़ा है।

ऋषभ पंत (97)

मालूम हो कि ऋषभ पंत (97) और संजू सैमसन (61) की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 42वें मैच में गुजरात लांयस द्वारा रखे गए 209 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना साबित करते हुए सात विकेट से रिकार्ड जीत हासिल की।

प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार

आईपीएल का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाकर दिल्ली ने खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है।

पिता का अंतिम संस्‍कार करके लौटे ऋषभ पंत ने अपनी पारी से जीत लिया सबका दिल

पिता का अंतिम संस्‍कार करके लौटे ऋषभ पंत ने अपनी पारी से जीत लिया सबका दिल

बेंगलुरू और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली टीम की हार हुई हो लेकिन दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हर किसी का दिल जीत लिया...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+