
नई दिल्ली। पूर्व लीजेंड क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर आज (गुरुवार) संसद में अपना पहला भाषण दे सकते हैं। बता दें कि सचिन को 2012 में राज्यसभा का सांसद मनोनीत किया गया था लेकिन आज तक सचिन ने भाषण नहीं दिया। हालांकि अब खबरें हैं कि सचिन आज अपना पहला भाषण दे सकते हैं। सचिन को दोपहर दो बजे का समय मिला है जिसमें वे राज्यसभा में 'राइट टू प्ले' मुद्दे पर चर्चा में भाग लेंगे।
बहस के दौरान सचिन देश में खेल और खिलाड़ियों को लेकर व्यवस्था, ओलंपिक की तैयारियों और किस तरह भारतीय खिलाड़ी दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है इस पर अपने विचार रखेंगे।
बता दें कि राज्यसभा में सचिन की गैरमौजूदगी को लेकर काफी विवाद हुआ था। सचिन की हाजिरी तो कम रही ही साथ ही उन्होंने प्रश्नोत्तर में भी भाग नही लिया था।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर महाराष्ट्र के एक गांव दोंजा को गोद लिया है। अभी हाल ही में वे इस गांव में पहुंचे भी थे। दोंजा में सचिन ने घोषणा की वे गांव के लिए 4 करोड़ रुपये देंगे।
My visit to Donja village has been a heart-warming one, filled with promise and hope. Many miles we've gone towards building a better life for the villagers and many more to go ... but this is a great step in the right direction. #DonjaRising pic.twitter.com/Egi4bt1VsR
— sachin tendulkar (@sachin_rt) December 20, 2017
बता दें कि सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा दोनों ही 2012 में सदन में मनोनीत हुए थे। जिसके बाद करीब 348 दिनों में सचिन सिर्फ 23 दिन और रेखा मात्र 18 दिन ही सदन में रहें। इसी को लेकर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा था कि जब सचिन और रेखा सदन में आते ही नहीं हैं, तो क्यों नहीं उनकी सदस्यता रद्द कर उन्हें सदन से निकाल दिया जाए।