For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन ने बच्चों संग खेला स्ट्रीट क्रिकेट, मधुर मुस्कान संग मनाया बाल-दिवस

सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को मासूम बच्चों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेलकर बाल-दिवस मनाया और उन्हें चिल्डेंस डे का खास तोहफा दिया।

मुंबई। गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का केवल खेल ही नहीं, हर बात निराली है। बेहद शांत और गंभीर किस्म का ये खिलाड़ी निजी जिंदगी में शांति से भारी स्ट्रोक खेलता है। 14 नवंबर को भी सचिन ने ऐसा ही शानदार स्ट्रोक खेला लेकिन प्यार की पिच पर, जी हां सचिन ने सोमवार को मासूम बच्चों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेलकर बाल-दिवस मनाया और उन्हें 'चिल्डेंस डे' का खास तोहफा दिया।

मालूम हो कि सचिन सोमवार को अचानक मुंबई के एमआईजी क्रिकेट क्लब पहुंचे जहां उन्होने 'मेक अ विश' फाउंडेशन के बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। बच्चों के साथ गेंद-बल्ला थामे सचिन वापस अपने बचपन में पहुंच गए, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सचिन के देखकर एहसास ही नहीं हो रहा था कि वो इतने बड़े खिलाड़ी हैं, वो बच्चों की तरह उछल रहे थे, तालियां बजा रहे थे और शोर मचा रहे थे।

इस खेल के बाद सचिन ने बेहद ही टचिंग संदेश के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इस मैच की तस्वीरें पोस्ट की हैं। सचिन ने लिखा कि इन छोटे बच्चों की मुस्कुराहट से आउट होना दुनिया की किसी भी फिलिंग्स से हमेशा बेहतर है। मेरे छोटे-छोटे दोस्तों को 'बाल दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।

122 हजार लोगों ने लाइक किया

सचिन के इस पोस्ट को उनके फैन्स भी बहुत पसंद कर रहे हैं। फेसबुक पर तीन घंटे के अंदर 122 हजार लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+