सचिन के 'बिग चैलेंज' में फंसे कांबली, पूरा करने के लिए है 1 सप्ताह का समय
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को अच्छे दोस्त और पूर्व भारतीय टीम के साथी विनोद कांबली को चैलेंज दिया है और उन्हें टास्क को पूरा के लिए एक सप्ताह की समय सीमा दी है। कांबली और सचिन बचपन के दोस्त हैं जहां उन्होंने साथ में क्रिकेट का पाठ पढ़ा था।
तेंदुलकर ने 2017 में गायक सोनू निगम के साथ एक गाना किया था, जिसे 'क्रिकेट वाली बीट' कहा गया था, जो उन्होंने अपने उन साथी क्रिकेटरों को समर्पित था, जिन्होंने विश्व कप में खेला था।
|
सचिन ने दी कांबली को चुनौती
अपने दोस्त कांबली को टैग करते हुए, तेंदुलकर ने एक वीडियो डाला और ट्वीट किया "मिस्टर कांबली, मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप मेरे गाने #CricketWaliBeat का रैप करें! आपके पास 1 सप्ताह है।"
मूल गीत में, एक ऐसा हिस्सा है जहां तेंदुलकर विभिन्न क्रिकेटरों के नाम बताते हैं जो भारत के लिए 80 के दशक में खेले थे।
इस चैलेंज में, तेंदुलकर कांबली से सभी नामों को याद करने और रैप करने के लिए कहते हैं। कांबली तुरंत कुछ रैप मूव निकालते भी हैं।
|
मूल 'क्रिकेट वाली बीट' गीत यहां देखें:
तेंदुलकर कहते हैं, "मैं उसे एक सप्ताह का समय देने जा रहा हूं।" "तो, 28 जनवरी तक अगर वह नहीं जानता कि कैसे उस गाने को गाना है, तो उसे मुझे कुछ देना होगा।" वह एक मुस्कराहट के साथ कहते हैं।
"बड़ी चुनौती," कांबली को प्रतिक्रिया में कहते हुए सुना जा सकता है।
न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद कोहली ने शेयर की टीम के सबसे फिट ग्रुप की फोटो
18 जनवरी को, विनोद कांबली को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए, तेंदुलकर ने उनके द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में कहा कि वह जानते हैं कि कांबली एक अच्छे गायक हैं और अपने स्कूल के दिनों से "और भी बेहतर डांसर" हैं।

सचिन-कांबली की दोस्ती के शानदार किस्से
सचिन और कांबली की दोस्ती भारतीय क्रिकेट के इतिहास की एक बहुप्रचलित कहानी है जो शायद आने वाले सालों में भी बताई जाती रहेगी। ये दोनों खिलाड़ी एक ही कोच द्वारा प्रशिक्षित थे, एक ही स्कूल टीम के लिए खेले और फिर भारत के लिए एक साथ खेले। दोनों तब सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने हारिस शील्ड सेमीफाइनल में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के खिलाफ शारदाश्रम विद्यामंदिर के लिए 326 नॉट आउट (तेंदुलकर) और 349 नॉट आउट (कांबली) के व्यक्तिगत स्कोर के साथ 664 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी। यह बात फरवरी 1988 की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

