For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर ने विराट को किया चैलेंज, कुछ इस अंदाज में मिला जवाब

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक नई मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत उन्होंने तमाम लोगों को अपनी पसंद का खेल खेलने के लिए कहा है। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए तमाम खिलाड़ियों को चैलेंज किया है, जिसमे मिताली राज, श्रीकांत, पीवी सिंधू, विराट कोहली सहित तमाम खिलाड़ी शामिल हैं।

सचिन तेंदुलकर ने #HumFitTohIndiaFit चैलेंज के बाद 'Kit Up Challenge' शुरू किया है। इस वीडियो में सचिन ने विराट कोहली को चैलेंज किया है, जिसके जवाब में कोहली ने सचिन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि मैं पाजी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने ममुझे नॉमिनेट किया और अब मैं पार्थिव पटेल को इसके लिए चैलेंज करता हूं।

अपने किट अप चैलेंज में सचिन भारत के जाने माने फुटबॉल खिलाड़ी संदेश जिंगन, हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, मिताली राज, सहति श्रीकांत किदांबी, पीवी सिंधू को चैलेंज किया है। इसके साथ ही उन्होंने हर किसी को वीडियो में चैलेंज करते हुए अपनी पसंद का खेल खेलने को कहा है। जिसके बाद विराट कोहली ने किट पहनने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

Story first published: Sunday, July 1, 2018, 10:59 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+