महिला क्रिकेट : वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराया
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम ने स्टेफाने टेलर (58 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 112 रन बनाए।
स्टेफाने ने 50 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा जूलियाना नेरो ने 25 रनों का योगदान दिया। नेरो ने 35 गेंदों पर चार चौके लगाए।
श्रीलंका की ओर से शशिकला श्रीवर्धने और श्रीपाली वीराकोड्डी ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सुलिनी डी एल्विस को दो सफलता मिली। वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।
जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम अनीसा मोहम्मद और शालिन डेले की घातक गेंदबाजी के आगे 18.2 ओवरों में 84 रन बना सकी। अनीसा ने आठ रन देकर चार विकेट लिए जबकि डेले को तीन सफलता मिली।
श्रीलंका की ओर से ए.सी. जयानांगनी ने सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। अनीसा को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।
30 अप्रैल से शुरू हो रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिहाज से वेस्टइंडीज की यह जीत काफी मायने रखती है क्योंकि घरेलू परिस्थितियों में उसने इस श्रृंखला के माध्यम से अभ्यास करते हुए शानदार जीत हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications