Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने जीती जंग, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर

नई दिल्ली। भारत रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन अब सचिन कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। खुद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। सचिन ने ट्वीट करके लिखा, मैं अभी-अभी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा हूं और अगले कुछ दिन आईसोलेट रहूंगा और आराम करूंगा। मैं आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआ की।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद घर में ही आइसोलटे थे, लकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए थे। सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद वह घर में ही आसोलेट थी, इसकी जानकारी भी खुद सचिन ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। सचिन तेंदुलकर को कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद दुनियाभर से लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने भी सचिन तेंदुलकर के जल्द ठीक होने की दुआ की थी। वसीम अकरम ने ट्वीट करके लिखा था, जब आप 16 साल के थे तो आपने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना पूरी ताकत के साथ किया था। मुझे इस बात का भरोसा है कि आप उसी तरह से कोरोना को छक्का मारकर बाहर करेंगे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का हिस्सा था। इस दौरान सचिन तेंदुलकर के अलावा युसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, इरफान पठान भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। संक्रमित होने के बाद इन सभी खिलाड़ियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 18:20 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+