For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन ने बताया, किस नियम से निकालना चाहिए था विश्व कप फाइनल का नतीजा

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में चैंपियन का नतीजा जिस परिस्थितियों में सामने आया है उस पर लंबी बहस चलने वाली है। नाखून चबाने वाले विश्व कप फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमें एक-दूसरे से हारी नहीं थी। अब यह भी कहा जा रहा है कि अगर इंग्लैंड ने ज्यादा बाउंड्री लगा भी ली थी तो विकेट भी ज्यादा गंवाए थे। ऐसे में मैच दोनों ही टीमों के लिए बिल्कुल बराबर था। लेकिन बाउंड्री काउंट नियम पर मैच से पहले ही सबकी सहमति थी इसलिए विजेता इंग्लैंड बना। विवादों और चर्चाओं के दौर के बीच सचिन तेंदुलकर का भी मानना है कि बाउंड्री गिनने का नियम विश्व विजेता तय करने का बहुत अच्छा तरीका नहीं कहा जा सकता है।

सचिन का मानना है कि सुपर ओवर टाई होने के बाद एक और सुपर ओवर कराया जाना चाहिए। साथ ही सचिन ने यह भी कहा कि कोई नियम केवल विश्व कप फाइनल मैच के लिए ही नहीं बल्कि सभी मैचों पर भी लागू होना चाहिए। सचिन आगे कहते हैं- एक और सुपर ओवर होना चाहिए। जैसा कि फुटबॉल में होता है कि टीमों को अतिरिक्त समय मिलता है, बाकी कुछ मायने नहीं रखता।

सचिन के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा ने भी कहा था कि क्रिकेट के कुछ नियमों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इसके अलावा भारत को 2011 का विश्व कप जिताने वाले युवराज सिंह ने भी न्यूजीलैंड की हार पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा था- 'मैं नियम से सहमत नहीं हूं। लेकिन नियम फिर भी नियम ही होते हैं इंग्लैंड को विश्व कप जीतने पर बधाई, मेरा दिल कीवियों के लिए दुखी है जिन्होंने अंत तक लड़ाई की। यह महान खेल का एक ऐतिहासिक फाइनल मैच था।'

बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में पहली दफा कोई विश्व कप फाइनल मैच टाई हुआ था। यह मैच ना केवल टाई हुआ बल्कि सुपर ओवर में जाकर भी टाई हो गया। जिसने भी यह मुकाबला देखा था वह यह मानता है कि ये क्रिकेट में अब तक का सबसे महान मुकाबला था। इस मैच को बाउंड्री काउंट के आधार पर जीतकर इंग्लैंड पहली बार विश्व विजेता बना है। फिलहाल इंग्लैंड का मौहाल पूरी तरह से क्रिकेट के जश्न में डूबा हुआ है।

Story first published: Wednesday, July 17, 2019, 11:01 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+