For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर ने बताया क्यों डीआरएस लेने नहीं गये डेविड वॉर्नर, रिप्ले देखकर रह गये थे हैरान

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को मात देकर आसानी से जीत हासिल जरूर कर ली लेकिन पारी के दौरान जब डेविड वॉर्नर का विकेट गिरा तो ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें धूमिल हो गई थी। दरअसल 177 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में एरॉन फिंच का विकेट खो दिया। जहां एक ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज एक-एक करके अपना विकेट खोते रहे तो वहीं पर दूसरी तरफ डेविड वॉर्नर ने पारी को संभाले रखा। एरॉन फिंच के आउट होने के बाद मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ भी ज्यादा रन नहीं बना सके और जल्दी आउट हो गये।

हालांकि दूसरे छोर पर खड़े डेविड वॉर्नर ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और 49 रनों की पारी खेल डाली। उनकी इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 ओवर में 89 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि 11वें ओवर में जब वो अर्धशतक से एक रन दूर रह गये थे तो शादाब खान की गेंद पर रिजवान ने कैच आउट की तेज अपील की और अंपायर ने भी आउट दे दिया। बाद में रिप्ले देखने पर पता चला कि गेंद उनके बल्ले के आस-पास से भी नहीं निकली थी, लेकिन वॉर्नर को इसका पता भी नहीं चला और उन्होंने डीआरएस नहीं लिया।

और पढ़ें: क्या स्प्लिट कैप्टेंसी से बढ़ेगी भारत की मुश्किल, रोहित-कोहली को लेकर पूर्व पाक कप्तान ने दिया बड़ा बयान

इसके बाद कई लोगों के मन में यही सवाल था कि डेविड वॉर्नर को कैसे पता नहीं चला कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर नहीं गई है और उन्होंने डीआरएस क्यों नहीं लिया। अब इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी राय दी है और अपने फेसबुक वीडियो में कहा कि जब उन्होंने रिप्ले देखा तो वो खुद भी काफी हैरान रह गये थे।

उन्होंने कहा,'वॉर्नर का विकेट काफी हैरान करने वाला था, सभी ने अपील की और यहां तक कि अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया। कई बार बल्ले का किनारा लगता है और बल्लेबाज को महसूस नहीं होता है, कई बार किनारा नहीं लगा होता है लेकिन बल्लेबाज विरोधियों और अंपायर्स के रिएक्शन को देखकर चल देता है। मझे लगता है कि वॉर्नर के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन जब मैंने उसका रिप्ले देखा तो काफी हैरान रह गया।'

और पढ़ें: IND vs PAK: 2022 में कम से कम 3 बार पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर का विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को भी कम स्कोर पर खो दिया, जिसके बाद कंगारू टीम का मैच जीत पाना मुश्किल लग रहा था लेकिन मैथ्यू वेड ने 17 गेंदों में नाबाद 41 रन और मार्कस स्टॉयनिस ने नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। इसके साथ ही ऑल्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम को फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के साथ खिताबी मुकाबला खेलना है।

Story first published: Saturday, November 13, 2021, 20:02 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+