Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीदेवी के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने जताया दुख

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

श्रीदेवी के अचानक यूं चले जाने से बॉलीवुड समेत पूरा भारत सदमे में हैं, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। देश के पीएम समेत कई बड़ी हस्तियां अभिनेत्री के निधन पर शोक जता रही हैं। पीएम मोदी ने Twitter पर लिखा है कि उन्होंने यादगार काम किया, उनका जाना सच में बहुत दुखद है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सचिन ने लिखा- "मेरे पास यह व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। हम उन्हें देखकर बड़े हुए हैं। यह पचा पाना मुश्किल है कि वह हमारे साथ नहीं है। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदना।"

चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।

Story first published: Sunday, February 25, 2018, 10:36 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+