नई दिल्ली। चौंक गये ना.. सचिन और नाराज...दो अलग-अलग बातें हैं.. अपने आक्रामक खेल लेकिन शांत मिजाज के लिए मशहूर सचिन को अगर गुस्सा आया है तो सच में जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा जिसने सादगी पंसद शांत खिलाड़ी को क्रोधित कर दिया।
दरअसल तेंदुलकर इन दिनों ब्रिटिश एयरवेज पर नाराज है क्योंकि सीट मौजूद होने के बावजूद भी ब्रिटिश एयरवेज ने उनकी फैमिली की वेटिंग लिस्ट को कन्फर्म नहीं किया जिसको लेकर सचिन ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जारी की है।
And luggage being tagged by @British_Airways to wrong destination and don't care attitude! #NeveronBA (2/2)
— sachin tendulkar (@sachin_rt) November 13, 2015 जिसके जवाब में ब्रिटिश एयरवेज ने भी जवाबी ट्वीट करके सचिन से माफी मांगी।
Angry Disappointed and Frustrated.. #BAdserviceBA Family member's Waitlisted ticket not confirmed despite seats being available (1/2)
— sachin tendulkar (@sachin_rt) November 13, 2015 ब्रिटिश एयरवेज ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि हमें यह सुनकर अफसोस हो रहा है। क्या आप हमें अपने बैगेज, रेफरेंस, फुल नेम और ऐड्रेस डीएम मैसेज कर सकते हैं, ताकि हम इसे आपके लिए खोज सकें। वहीं सचिन के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ने भी ट्वीट कर ब्रिटिश एयरवेज का काफी मजाक उड़ाते हुए गुस्सा दिखाया है।
British Airways Just Asked Sachin Tendulkar His Full Name And Starts Trending #1 on Twitter https://t.co/lMzvmOCu7F pic.twitter.com/vu06rvFHjD
— Janta Ka Reporter (@JantaKaReporter) November 13, 2015