For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने कर दी स्टोक्स के साथ सचिन की ऐसी तुलना जो उसको पड़ गई भारी

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सर्वकालिक महान पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स आजकल सबसे ज्यादा चर्चित क्रिकेटर के तौर पर करियर का आनंद उठा रहे हैं। स्टोक्स ने नाबाद 135 रनों की पारी हेडिंग्ले के तीसरे एशेज टेस्ट में तब खेली थी जब इंग्लैंड के 9 विकेट धराशाई हो चुके थे और दूर-दूर तक अंग्रेजों की जीत की कल्पना दूर-दूर तक किसी ने भी नहीं की थी। स्टोक्स ने इससे पहले विश्व कप के फाइनल में भी नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी।

स्टोक्स की दोनों पारियों की तारीफ हर जगह हो रही है। लेकिन आईसीसी ने स्टोक्स के साथ सचिन की तुलना करके अपने लिए मुसीबत मोल ली है। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन को लेकर आईसीसी ने एक ट्वीट किया है जो उसको ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल क्रिकेट विश्व कप मैच के फाइनल के बाद क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था जिसमें लिखा था- सर्वकालिक महान क्रिकेटर बेन स्टोक्स और सचिन तेंदुलकर।

आईसीसी ने स्टोक्स की एशेज पारी के बाद इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए बताया है कि हमने आपको पहले ही बताया था। आईसीसी के इस ट्वीट पर सचिन के फैंस में उबाल आ गया है। और उन्होंने आईसीसी को जमकर लताड़ लगाई है।

एक फैन लिखते हैं- एक इंसान ने 15,921 टेस्ट, 18426 ODIs रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत क्रमशः 54 और 45 का है और दूसरे ने 3479 टेस्ट रन और 2628 ODIs रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत क्रमशः 35 और 40 का रहा है। क्या मैं अब शतकों के बारे में भी बात करूं?

एक अन्य यूजर लिखते हैं कि सचिन ज्यादा सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने 90 के दशक के अंत में पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का भार अपने कंधों पर उठाया है, बस फर्क केवल इतना है तब ट्विटर नहीं था।

एक फैंस ने लिखा, सिर्फ आप कह रहे हैं इसलिए हम इसपर यकीन तो नहीं कर लेंगे। सचिन सर्वकालिक महान क्रिकेटर हैं और उसके बाद ही कोई आता है।

फैंस की अन्य प्रतिक्रियाएं आप यहां पर देख सकते हैं-

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 12:13 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+