For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

976 करोड़ रूपये के मालिक हैं सचिन तेंदुलकर

नई दिल्‍ली। अगले महीने टेस्‍ट क्रिकेट से अपने सन्‍यास की घोषणा कर चुके सचिन तेंदुलकर की कुल सम्‍पत्ति करीब 976 करोड़ रूपये हैं। वेल्‍थ एक्‍स की रिपोर्ट के अनुसार 24 साल तक क्रिकेट की सेवा करने वाले सचिन की स‍म्‍पत्ति अपने समकालीन खिलाडि़यों से कहीं ज्‍यादा है।

वेल्‍थ एक्‍स ने जो पांच शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों की सूची जारी की है। उसमें सचिन पहले, टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (300 करोड़ की सम्‍पत्ति) के साथ दूसरे, युवराज सिंह (180 करोड़ की सम्‍पत्ति) के साथ तीसरे, राहुल द्रविड़ (120 करोड़ की सम्‍पत्ति) के साथ चौथे और विराट कोहली (90 करोड़ की सम्‍पत्ति) के साथ पांचवे स्‍थान पर हैं।

वेल्‍थ एक्‍स के अनुसार सचिन भारत के अब तक के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उन्‍होने कल हरियाणा के खिलाफ अपना अंतिम टेस्‍ट मैच खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट से सन्‍यास ले लिया। इसके बाद वह 4 नवंबर से वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आरंभ हो रही टेस्‍ट सीरीज में अपने करिअर का अंतिम टेस्‍ट मैच खेलेंगे।

टेस्‍ट करिअर में अब तक सचिन ने 51 शतकों के साथ 15837 रन बनाये हैं। वह विश्‍व में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+