For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर ने रोहित को किया सावधान, आने वाली है ये चुनाैती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने घर आस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया। लेकिन अब उन्हें चुनाैती मिलेगी वाली है न्यूजीलैंड के खिलाफ वो भी उन्हीं के घर में। न्यूजीलैंड दाैरे पर भारतीय टीम पहले 5 टी20 मैच, फिर 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। इस दाैरान तेज पिचों पर रोहित शर्मा के लिए क्या चुनाैती आने वाली है, यह बताते हुए पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सावधान किया है।

सचिन ने कहा, "रोहित के लिए वनडे का अनुभव टेस्ट में काम आने वाला है। लेकिन उनके लिए अलग-अलग परिस्थितियों में पारी का अगाज करना चुनौतीपूर्ण होगा। रोहित ने न्यूजीलैंड में कई वनडे मैच खेल हैं। उन्हें भले ही वहां की परिस्थितियों के बारे में पता है लेकिन टेस्ट क्रिकेट की अपनी चुनौती होती हैं। इसके अलावा यह भी देखने वाली बापत रहेगी कि भारत को पिच कैसी मिलती है। अगर वो घास वाली पिच देते हैं तो रोहित के लिए ये टेस्ट सीरीज चुनौतीभरी हो सकती है।"

इसके अलावा सचिन ने यह भी बताया कि कैसे गेंदबाजों से मिलने वाली चुनाैतियों से निपटा जा सकता है। सचिन ने कहा, ''वेलिंगटन में मैं खेला हूं और अगर आप हवा के साथ या हवा के उलट दिशा से गेंदबाजी कर रहे हैं तो इससे बहुत फर्क पड़ता है। बल्लेबाज को इस बात को लेकर सावधान होना चाहिए कि वो किस छोर पर आक्रमण करना चाहता है, ये बहुत जरूरी है।" उन्होंने कहा कि हवा की विपरीत दिशा से गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों को होशियारी से काम लेना होगा। अगर हवा की गति तेज रही तो मैं चाहूंगा कि उसके विपरीत छोर से स्पिनर गेंदबाजी करें और तेज गेंदबाज हवा के साथ गेंदबाजी करें।'

Story first published: Tuesday, January 21, 2020, 19:02 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+