For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शुबमन गिल और पृथ्वी शॉ को बेहद प्रतिभाशाली बताते हुए सचिन ने दी ये खास सलाह

नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल दोनों ही टीम इंडिया का भविष्य हैं, इस बारे में किसी को कोई शक नहीं है। इस समय टीम प्रबंधन भी दोनों खिलाड़ियों को भरपूर मौके दे रहा है। हालांकि पृथ्वी शॉ चोट के चलते बाहर हैं लेकिन शुभमन गिल इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उनको हाल ही में सम्पन्न हुई वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में नंबर तीन पर खेलना का मौका मिला था।

हालांकि गिल मिले हुए मौकों को पृथ्वी शॉ की तरह से दोनों हाथों से भुना नहीं पाए लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह युवा बल्लेबाज हर तरह की प्रतिभा और क्षमता से लैस है और आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव में खुद को ढालने में कामयाब हो होंगे। ऐसे में भारत की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रतिभाओं में से एक सचिन तेंदुलकर ने इन दोनों युवाओं के बारे में बात की है। तेंदुलकर ने बताया है कि दोनों ही बल्लेबाज बेहद ही प्रतिभावान है और उनको बस अपने खेल का आनंद उठाना चाहिए।

सचिन ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने पृथ्वी शॉ से पहले भी बात की है और उसको 8-9 साल की उम्र से बल्लेबाजी करते हुए भी देखा है। मैं शुरू से जानता था की वह एक दिन भारत के लिए खेलेगा।' वहीं शुबमन के बारे में बात करते हुए सचिन ने बताया, 'शुबमन ने भी अंडर 19 विश्व कप में अपना रोल बखूबी निभाया है और घरेलू सीजन में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इन दोनों ही बल्लेबाजों में काफी प्रतिभा है। अभी इन दोनों लड़कों ने खेलना ही शुरू किया है ऐसे में उनको अपने खेल का आनंद उठाना चाहिए।'

Story first published: Thursday, February 7, 2019, 17:51 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+