For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: जब सचिन तेंदुलकर से पहली मुलाकात के लिए सो नहीं पाए थे सुरेश रैना

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बारे में बड़ा खुलासा किया है। जी हां, दरअसल रैना अभी हाल में ही गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में नजर आए। जहां उन्होंने कई मजेदार किस्से सुनाए। रैना ने धोनी को लेकर भी अहम खुलासा किया था। रैना ने कहा था कि धोनी कैमरे के सामने इमोशंस दिखाने से बचते हैं लेकिन मैच के बाद जब टीवी कैमरे बंद हो जाते हैं तब वह खिलाड़ियों पर गुस्सा उतारते हैं।

हालांकि इनमें सबसे मजेदार किस्सा था जब रैना सचिन से पहली बार मिलने वाले थे। रैना ने बताया "मुझे अभी भी याद है कि सुंगरेस मफतलाल के खिलाफ हमारा मैच था। मैंने उस मैच में डबल सेंचुरी मारी थी जिसके बाद मैं अतुल रानडे से मिला, जो सचिन के दोस्त हैं। उन्होंने मुझे बताया कि सचिन अगले दिन प्रैक्टिस करने आ रहे हैं और वह आपसे मिलेंगे। मैं उस पूरी रात सो नहीं पाया। दरअसल उस समय वह (सचिन) दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए सीसीआई मैदान में प्रैक्टिस कर रहे थे। ये वही ग्राउंड था जहां हम खेल रहे थे। जब सचिन आए तो उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा, "अच्छा खेला, मुझे लगता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।" तब मैंने उन्हें कहा, 'बहुत बहुत धन्यवाद पाजी'

रैना ने आगे कहा कि सचिन को इस तरह उनके ट्रेड मार्क लुक में देखना काफी मजेदार था। रेना ने कहा- "सीधे यूपी आए और सचिन को पहली बार उनके ट्रेड मार्क लुक- कर्ली बाल, ओकली सन ग्लासेस, कलाई मे बंधा बैंड, एमआरएफ स्टिकर लगे हुए बल्ले से गेंद को नॉक करना सब अद्भुत था। मैं उनका शांत स्वभाव काफी पसंद आया। जिस तरह से उन्होंने हाथ मिलाया और मुझे बधाई दी, इससे मुझे पता चला कि यह केवल क्रिकेट के बारे में ही नहीं है। यह आपकी प्रकृति, शिष्टाचार, शिष्टाचार के बारे में भी है, आप मैदान पर कैसा महसूस करते हैं। इसके बाद मैं इमेजिन करने लगा कि मैं कैसे खेलूँगा और इसके परिणामस्वरूप मेरा जीवन कैसा होगा।"

Story first published: Saturday, December 2, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+