नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई से आग्रह किया है कि वह भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ (केबी) को अपने संरक्षण में लेकर इसके खिलाड़ियों को बोर्ड की पेंशन योजना के तहत ले आए। राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय को पत्र लिखकर केबी को मान्यता देने की अपील की है। आपको बता दें कि भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने 20 जनवरी को पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीता था।
सचिन तेंदुलकर ने लिखा , 'हमने लगातार चौथी बार नेत्रहीन विश्व कप जीता। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से मान्यता देने पर विचार करें।' टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे दूसरों के लिए मिसाल बताया। उन्होंने कहा, 'इस टीम ने कई बाधाओं का सामना करके अपना फोकस देश का नाम रोशन करने पर रखा। यह जीत प्रेरणास्पद है और हमें इंसानी दिमाग की अंतहीन क्षमता से रू-ब-रू कराती है ।'
उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि बीसीसीआई ने अतीत में भी इन खिलाड़ियों का साथ दिया है और इस बार भी देगा।' तेंदुलकर ने कहा, 'आप इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई की पेंशन योजना के तहत ला सकते हैं ताकि दीर्घकालिन वित्तीय सुरक्षा मिले।' तेंदुलकर ने कहा कि बीसीसीआई से इन्हें मान्यता मिलने पर ये भारत के खेल जगह में शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों के लिए ये नया युग कायम करेगी, जहां हर एक खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करेगा।
ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के विजेता
1. 1998: साउथ अफ्रीका (फाइनल में पाक को हराया)
2. 2002: पाकिस्तान (फाइनल में द. अफ्रीका को हराया)
3. 2006: पाकिस्तान (फाइनल में भारत को हराया)
4. 2014: भारत (फाइनल में पाक को हराया)