एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों के मालिक क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर ने अपनी सबसे प्यारी कारों में एक निसान जीटी-आर इगोइस्ट बेच दी है। 2011 में खरीदी सचिन की ये कार इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इसे फरारी 360 मॉडेना को बेचकर खरीदा था। सचिन ने उस समय की सबसे महंगी इंपोर्टेड कारों में एक फरारी 360 मॉडेना को सूरत के एक बिजनेसमैन के हाथों बेचा था।
आपको बता दें कि सचिन को फरारी 360 मॉडेना पूर्व फार्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर ने गिफ्ट किया था। सचिन को कार डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी करने पर शूमाकर ने गिफ्ट की थी। हालांकि इस कार को लेकर विवाद भी हुआ था। सचिन पर आरोप लगा था कि उन्होंने कार पर लगने वाली ड्यूटी को सरकार से कहकर माफ करवाया था।
सचिन ने फरारी बेचने के तुरंत बाद लग्जरी कार निसान जीटी-आर इगोइस्ट खरीदी थी। ये कार स्पेशल डिमांड पर तैयार की जाती है। हालांकि सचिन ने अब जीटी-आर को मुंबई स्थित ऑटोमोबाइल के एक चहीते के हाथों बेच दी है। खबरों की मानें तो सचिन की निसान जीटी-आर देश की इकलौती कार थी।
जीटी-आर ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में 2016 में एंट्री की थी। तब इस लिमिटेड कार की कीमत 1.99 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी। हालांकि अब ये सचिन के अलावा यह कार एफ-1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन और बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहिम के पास भी रही है। यह 2.9 सेकंड में 0-100 की स्पीड पकड़ने की क्षमता रखती है।