For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बनेंगे 'पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर'!

मुंबई। क्रिकेट की दुनिया से भले ही सचिन तेंदुलकर संन्यास ले चुके हो, लेकिन क्रिकेट में उनका जलवा अबतक बरकरार है। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले भारतीय मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम जल्द ही एक और नई उपलब्धि जुड़ सकती है। क्रिकेट से जुड़ी वेबसाइट ईएसपीएन-क्रिकइन्फो की ओर से दिए जाने वाले 'पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर' पुरस्कार की दौड़ में अंतिम तीन खिलाड़ियों में सचिन जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

अगर वोटिंग सचिन के फेवर में रही तो उन्हें ये सम्मान मिल जाएगा। सचिन जहां टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे है तो वहीं उनके समकालीन रहे वेस्ट इंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंका के गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन चूक गए।

Did You Know: सचिन भारत रत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

सचिन तेंदुलकर के अलावा टॉप-3 की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न और हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक कालिस भी बने हुए हैं।

इस पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा। जिसमें साल 1993 से 2013 के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। उनके नाम पर रिकॉर्ड का अंबार रहा है। उन्होंने टेस्ट और वन-डे क्रिकेट में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए है।

सचिन तेंदुलकर के नाम सर्वाधिक टेस्ट रन, सर्वाधिक टेस्ट शतक, सर्वाधिक वन-डे रन, सर्वाधिक वन-डे शतक जड़ने के रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले सचिन इकलौते बल्लेबाज हैं।

Did You Know: स्वाभाव से बेहद विनम्र सचिन तेदुंलकर ने अपने 24 साल के क्रिकेटर करियर को पिछले साल अलनिदा कह दिया। भारतीय क्रिकेटर में उन के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न सम्मान से नवाजा। ये सम्मान हासिल करने वाले सचिन पहले खिलाड़ी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+