लखनऊ। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर बल्ले के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सचिन ने सोशल मीडिया पर दी।
टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट से जुड़े 10 रोचक तथ्य
इंदौर: धोनी में दिखा पुराना वाला माही, गांगुली समेत फैंस ने पढ़े कसीदे
सचिन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करके लिखा है कि मैं खेल के लिए तैयारी कर रहा हूं। सचिन की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है।
Am game and already preparing what about you mate @ShaneWarne #cricketallstars @T20allstars pic.twitter.com/rbGo6y2m3C
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 14, 2015 सचिन अमेरिका में होने वाली ऑल स्टार सीरीज के लिए शेन वार्न के साथ साथ खेलने की तैयारी कर रहे हैं। ऑल स्टार्स सीरीज का आयोजन सचिन और शेन वार्न मिलकर कर रहे हैं। अमेरिका में सचिन और वार्न के बीच तीन मैंच खेले जायेंगे। इस सीरीज में सचिन ब्लास्टर्स और वार्न वॉरियर्स की टीमें आमने सामने होंगी।
इस सीरीज में जैक कालिस, गांगुली, पोंटिंग, ब्रायन लारा, ग्लेन मैकग्रा सहित कई खिलाड़ी इस सीरीज के लिए मैदान पर हाथ आजमाते नजर आयेंगे। तीन मैचों की यह सीरीज टी-20 होगी।