सचिन 'भारत रत्‍न' सम्‍मान के पूरी तरह हकदार: सौरव गांगुली

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर तो 'भारत रत्‍न' दिये जाने का स्‍वागत करते हुए कहा है कि वह इस सम्‍मान के सर्वथा योग्‍य है। देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान पाने के लिए व्‍यक्ति में जो योग्‍यताएं होनी चाहिए वह सभी सचिन तेंदुलकर में हैं। उन्‍होने 25 वर्ष तक देश की सेवा की है।

सौरव ने सचिन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब सचिन मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में अपना अंतिम मैच खेल रहे थे तो मैं वहां मौजूद था। सचिन ने ढ़ाई दशक तक क्रिकेट को समृद्ध किया। अत: उन्‍हें यह सम्‍मान मिलना चाहिए। गौर हो किसचिन को उनके अंतिम टेस्‍ट के अंतिम दिन 'भारत रत्‍न' देने की घोषणा की गई। जिसका क्रिकेट प्रेमियों ने स्‍वागत किया तो कुछ राजनीतिज्ञों ने निराशा जताई। सचिन के साथ ही यह सम्‍मान वैज्ञानिक सीएनआर राव को भी प्रदान किया गया। सचिन ने 200 टेस्‍ट मैच खेलकर 15921 रन बनाये हैं, वहीं 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाये है। उन्‍होने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक लगाये हैं।

सचिन तेंदुलकर को अलावा हॉकी खिलाड़ी ध्‍यान चंद्र को भी भारत रत्‍न सम्‍मान दिये जाने की बात की जा रही थी लेकिन उन्‍हें यह सम्‍मान प्रदान नहीं किया गया।

Story first published: Tuesday, December 3, 2013, 14:39 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+