इन 24 साल में सचिन ने अनेक कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। उन्होंने इतने सारे रिकार्ड अपने नाम किए कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें 'कीर्तिमान पुरुष' या फिर 'रिकार्ड पुरुष' कहा जाने लगा।
सचिन के नाम दर्ज कुछ प्रमुख रिकार्ड :
-सर्वाधिक 198 टेस्ट (यह आंकड़ा 200 तक पहुंचेगा), सचिन ने अपना पहला टेस्ट 15 नवम्बर, 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला और अंतिम टेस्ट सम्भवत: मुम्बई में 15 नवम्बर, 2013 को वेस्टइंडीज के साथ खेलेंगे।
-सर्वाधिक 463 एकदिवसीय मैच, सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 18 दिसम्बर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ गुजरावाला में खेला। अंतिम एकदिवसीय मैच 18 मार्च, 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में खेला।
-टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 15,837 रन (यह अंतिम आंकड़ा नहीं है), टेस्ट मैचों में सचिन के नाम 67 अर्धशतक और 115 कैच भी दर्ज हैं।
-एकदिवसीट मैचों में सर्वाधिक 18,426 रन, एकदिवससीय मैचों में सचिन के नाम 96 अर्धशतक और 140 कैच हैं।
-टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 51 शतक, सचिन का सर्वाधिक व्यक्तिगत योग नाबाद 248 रन है।
-एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक 49 शतक, एकिदवसीय मैचों में सचिन का सर्वाधिक व्यक्तिगत योग नाबाद 200 रन है।
-एकदिवसीय मैच में सबसे पहले 200 रनों का व्यक्तिगत आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज
-प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में 50,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय
-आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक छह शतक लगाने वाले बल्लेबाज
-आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में 2000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज
-एक कैलेंडर वर्ष (1998) में सर्वाधिक 1894 एकदिवसीय रनों का रिकार्ड।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।