साल 2013 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गये क्रिकेट के कोहिनूर तेंदुलकर

कहने को वह शायद क्रिकेट का एक बीता हुआ अध्याय है...लेकिन उस अध्याय को लोग बार-बार- कई बार पढ़ना चाहते हैं। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की। जिसका ताजा उदाहरण है सचिन को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोगों को खोजना। जी हां साल 2013 के गूगल सर्च में सचिन भारत के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय हस्तियों में से एक है।

सचिन के अलावा इस साल लोगों ने गूगल पर मिल्खा सिंह, इंडियन क्रिकेट कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी, अर्जेटीना फुटबाल टीम के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी, स्विटजरलैंड के शीर्ष टेनिस स्टार रोजर फेडरर, भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा, क्रिकेट स्टार राहुल द्रविड़, वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल, रविंद्र जडेजा और भारतीय शीर्ष बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शामिल हैं।

इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की स्पॉट फिक्सिंग को पढ़ा यही नहीं गूगल के मुताबिक आईपीएल-6 ने रन और परिणाम जानने के लिए ऑनलाइनल सर्च के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

जहां गूगल ने सचिन को सर्चिंग की टॉप पोजिशन दी है वहीं दूसरी ओर 'एयरटेल मोबीट्यूड 2013' सर्वे रिपोर्ट में भी सचिन को टॉप टेन में जगह मिली है।

गौरतलब है कि क्रिकेट के कोहिनूर सचिन तेंदुलकर ने इस साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट से संन्यास लेना केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया में भी हॉट टॉपिक बना। मशहूर पत्रिका टाइम ने भी अपने कवर पेज पर सचिन को जगह दी थी और कहा था कि अगर भारत के लिए सचिन क्रिकेट के भगवान कहलाते हैं तो यह गलत नहीं है क्योंकि 24 साल का उनका बेदाग करियर इस बात का हकदार है।

Story first published: Thursday, December 19, 2013, 11:21 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+