संघ के संयुक्त सचिव सुजान मुखर्जी का कहना है कि सचिन, उनके लिए कैब (बंगाल क्रिकेट एशोसिएशन) की तरफ से किये गये सारे इंतजामों से खुश नहीं थे, जबकि एक अन्य संयुक्त सचिव सबीर गांगुली का कहना है कि सब कुछ नियंत्रण में है, ऐसा कुछ भी नहीं है। ईडेन गार्डेन के ड्रेसिंग रूम में जाते समय बाहर सचिन का एक मोम का पुतला लगाया गया है, सुजान का कहना है कि मैनें सुना है कि सचिन ने इस पर बयान दिया है कि वह खेल से बड़े नहीं है उनके अलावा टीम में अन्य 14 सदस्य भी हैं।
199वें टेस्ट को अधिक तूल दिये जाने के कारण सचिन ने पास में लगी एक फोटो प्रदर्शनी में भी जाने से इनकार कर दिया है।
सचिन के शॉट्स के नाम पर है व्यंजनों के नाम
सचिन तेंदुलकर के ईडेन गार्डेन पर आखिरी मैच होने से पूरा कोलकाता सचिन के रंग में रंग गया है। इस दौरान होटलों में परोसे जाने वाले व्यंजनों के नाम भी सचिन के शॉट्स पर रख दिये गये हैं। इटालियन और मैक्सिकन व्यंजनों के नाम स्क्वायर कट, लेग हुक, लेट कट रखे गये हैं। वहीं कुछ व्यंजनों के नाम 'बिहाइंड द स्टंप' 'लेग ग्लांस' और 'बाउंड्री' दिये गये हैं।