गौर हो कि सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला जो कि टीवी पर अब तक सर्वाधिक देखा जाने वाला मैच बना।
स्टार इंडिया के खेल व्यवसाय के अध्यक्ष नितिन कुकरेजा ने गुरुवार को एक वक्तव्य में कहा, "हमें इस बात की बेहद प्रसन्नता है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का विदाई टेस्ट हमारे चैनल पर प्रसारित हुआ, और हम उन्हें उनके कद के अनुसार विदाई देना चाहते थे।" कुकरेजा ने इस बात पर खुशी जताई की इस मौके के लिए की गई तैयारियों को लोगों ने सराहा।
यह ध्यान देने योग्य है कि सचिन की आखिरी टेस्ट सीरीज के लिए मीडिया ने पहले से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया था।