For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर ने दिया सुझाव- ओलंपिक में शामिल हो क्रिकेट

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की बात ही है। सचिन ने कहा कि क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूप हैं और इनको ओलंपिक मे शामिल करने की बात कही है।उन्होंने कहा कि इसे ओलंपिक में शामिल करने से इसका विश्व भर में अधिकर प्रसार होगा।
दरअसल, तेंदुलकर 'दीपा करमाकर-द स्माल वंडर' किताब का विमोचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर होने के नाते वह ऐसा करना चाहते हैं।

सचिन ने कहा कि 'कुछ समय पहले मैं रियो ओलंपिक में था। मैंने थॉमस बाक (आईओसी अध्यक्ष) से बात की और उनसे कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए।' तेंदुलकर ने कहा कि अगर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना है तो अन्य टीमों को तैयारियों के लिये पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। बान के दिमाग में पांच दिवसीय क्रिकेट को लेकर कश्मकश थे लेकिन क्रिकेट के वनडे, टी20, टी10 और जब तक (आईओसी) क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो हो सकता है कि तब तक पांच ओवरों का खेल भी शुरू हो जाए।'

बता दें कि पहले भी क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की चर्चा की गई है। सचिन का भी कहना है कि मैं बतौर क्रिकेटर क्रिकेट के विस्तार के लिए क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल होता देखना चाहता हूं।

Story first published: Wednesday, January 23, 2019, 19:49 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+