सचिन तेंदुलकर ने शुरू कर दी एक नई पारी, फैंस से जुड़ने के लिए लॉन्च किया मोबाइल ऐप 100 MB
मुंबई। क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपनी डिजिटल पारी शुरू की है। तेंदुलकर ने अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए '100 MB' नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह ऐप जेटसिंथेसिस ने बनाया है और इसके पीछे पूरी तरह सचिन का ही आइडिया है।
सोनू निगम के साथ गाया है गाना
सिंगर सोनू निगम के साथ सचिन तेंदुलकर का एक गाना रविवार को रात 10 बजे ऐप में फीचर कर दिया जाएगा। ऐप लॉन्च के मौके पर सचिन ने अपने मन की बात भी कही। उन्होंने कहा, मेरे प्रशंसक और दोस्त पूछते थे कि मैं अपनी दूसरी पारी में क्या करने जा रहा हूं।
'ये मेरी डिजिटल पारी है'
सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'मेरी पहली पारी 24 साल चली। अभी मैं बहुत सारी चीजों के साथ जुड़ा हूं लेकिन कुछ ऐसा है जिसे शुरू करने के लिए मैं राह देख रहा हूं। ये मेरी डिजिटल पारी है। इससे मैं अपने प्रशंसकों के और करीब आऊंगा।' उन्होंने कहा, 'मेरी यात्रा 10 साल की उम्र में शुरू हुई थी जब मैंने भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जीतते देखा था। अपने गाने में मैंने यही कोशिश की है कि उन सभी क्रिकेटर को धन्यवाद कहूं जिन्होंने मेरा साथ दिया, मेरे सपनों का अहसास दिलाया और मैंने छह वर्ल्ड कप खेले।
सचिन ने कहा, 'मुझे संगीत का शौक है लेकिन कभी सोचा नहीं था कि गाना भी गाऊंगा।' इस ऐप के जरिए सचिन के सारे सोशल मीडिया अपडेट उपलब्ध होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
