Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'श्रीलंका में शायद न खेल पाएँ सहवाग'

पीएम तिवारी

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए कोलकाता से

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग का श्रीलंका दौरे में शामिल होना तय नहीं है.

उन्होंने कोलकाता में पत्रकारों से कहा कि सहवाग श्रीलंका दौरे के बाद दक्षिण अफ़्रीका में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में खेल सकते हैं.

कोलकाता फैशन वीक के ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को कोलकाता में थे. धोनी ने कहा कि सहवाग की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वे चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

वीरेंदर सहवाग फिलहाल कंधे की चोट से जूझ रहे हैं. उन्होंने दक्षिण अफ़्रीक जाकर विशेषज्ञों से सलाह ली है.

वापसी का इंतज़ार

धोनी ने कहा, "मैं टीम में सहवाग की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ. उनकी मौज़ूदगी से टीम को फ़ायदा होगा."

क्या वे श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले फिट हो पाएँगे? इस सवाल पर धोनी का कहना था कि, "यह बताना फ़िलहाल मुश्किल है. अब इसके लिए बहुत कम समय बचा है. इसलिए उनका टीम में वापसी मुश्किल ही लगती है."

सहवाग की चोट में सुधार का जायजा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनको 15 अगस्त तक बुलाया है.

सहवाग को आईपीएल-2 के एक मैच में कंधे में चोट लग गई थी. इससे वे टीम में होने के बाद भी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.

इस मुद्दे पर टीम में मतभेद की खबरें भी आईं थीं. इसके बाद धोनी ने पूरी टीम को मीडिया के सामने पेश कर विवाद और मतभेद की खबरों का खंडन किया था. सहवाग वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम से बाहर रहे.

धोनी ने कहा कि सहवाग के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने संकेत दिया कि टीम के श्रीलंका दौरे से पहले एक तैयारी शिविर का आयोजन किया जा सकता है. श्रीलंका का दौरा आठ सितंबर से शुरू हो रहा है.

धोनी ने कहा कि शिविर से टीम को अपनी लय हासिल करने और आगे के व्यस्त सीजन के लिए मानसिक तौर पर तैयार होने में काफी मदद मिलेगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+