नई दिल्ली। आज एक बार फिर से साबित हो गया कि सचिन से लोग इतनी मोहब्बत क्यों करते हैं...आप सभी को पता है कि गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा फैन सुधीर गौतम है जो सचिन के हर मैच को देखने के लिए अपने पूरे शरीर में तिरंगा पेंट करके पहुंचता था। चूंकि अब सचिन ने संन्यास ले लिया है लेकिन बावजूद सुधीर की क्रिकेट के प्रति मोहब्बत कम नहीं हुई है।
इसलिए वो विश्वकप में इंडिया को चीयर करने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचा था लेकिन वहां उसे एक समस्या का सामना करना पड़ा। हुआ यूं कि जनाब को चेंकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया क्योंकि उनके पास से लिक्विड पेंट बरामद हुए थे। एयरपोर्ट के नियमों के तहत लिक्विड पेंट को ले जाना अपराध है। इसलिए अधिकारियों ने सुधीर पर 1400 न्यूजीलैंड डॉलर (65 हजार रुपये) का जुर्माना लगा दिया।
जब सचिन की मोहब्बत ने बचा ली फैन की इज्जत
लेकिन सुधीर के पास इतने पैसे तो थे नहीं उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वो टीम इंडिया के सपोर्टर हैं और वो शरीर को तिरंगे से पेंट कर हर जगह जाते हैं लेकिन अधिकारियों ने कहा कि आपको जुर्माना देना ही होगा, तब सुधीर ने अपने भगवान सचिन तेंदुलकर की वो चिठ्ठी अधिकारियों को दिखायी जिसमें उन्होंने सुधीर को वीजा देने के लिए दूतावास को लिखी गई थी। इस चिठ्ठी के बाद अधिकारियों को यकीन हो गया कि वो वाकई में सचिन और टीम इंडिया का फैन है और उन्होंने सुधीर को बिना जुर्माने के छोड़ दिया। इस प्रकरण के बाद उन्होंने कहा कि मुझे आज फिर से सचिन से मोहब्बत हो गई है क्योंकि आज उनके प्यार ने मुझे बचा लिया है।
तो 'क्रिकेट मंथली' ने भी माना तेंदुलकर और धोनी ही हैं बेस्टम-बेस्ट?