For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2015 के प्रचार में उतरेंगे सच‍िन तेंदुलकर

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान ने एक नई जिम्मेदारी अपने हाथ ली है। भारत के 'गौरव' सचिन तेंदुलकर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले विश्वकप 2015 के प्रचार में भूम‍िका न‍िभा सकते हैं। इस टूर्नामेंट के सीईओ जॉन हार्नडेन ने यह जानकारी दी है।

हार्नडेन ने यहां कहा कि तेंदुलकर विश्वकप के शानदार प्रशंसक रहे हैं। टूर्नामेंट को लेकर उनके काम के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन मुझे विश्वास है कि वह टूर्नामेंट के प्रचार में कुछ न कुछ भूमिका निभाएंगे। हमें इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के प्रचार की रणनीति में कई वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

ये कैसे अच्छे दिन
आयोजकों ने रवि शास्त्री और चेतन चौहान की उपस्थिति में पिछले सप्ताह मुंबई और दिल्ली में दो कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे हम टूर्नामेंट की ओर बढ़ेंगे, और घोषणाएं होंगी। रणनीति विश्व कप के कई हीरो का उपयोग करना है।

ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो हमें पहले ही मदद दे चुके हैं और भविष्य में भी मदद करेंगे। तेंदुलकर ने पिछले नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट खेलकर अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दिया था। अब उनके प्रशंसकों को वे नए रूप में दिख सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+