Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: टॉप आर्डर के फ्लॉप होने से बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NZ 4th ODI: Rohit, Dhawan gone early, Shubman gill departs as India loose fifth | वनइंडिया

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज के चौथे मैच में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी। हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर हेमिल्टन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में केवल 92 रन ही बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम ने केवल दो विकेट के नुकसान पर 14.4 ओवर में आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।

भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप 21 रन पर लगा जब वह 13 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। इसके बाद रोहित शर्मा भी 7 रन बनाकर बोल्ट को अपना विकेट दे बैठे। डेब्यू कर रहे शुभमन गिल भी 9 रन बनाकर आउट हुए। पारी को संभालने की जिम्मेदारी अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक पर थी पर इन दो खिलाड़ियों ने भी सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया कार्तिक और रायडू बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद केदार जाधव 1 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने दहाई का आंकड़ा छुआ और 16 रन बनाकर ग्रैंडहोम का शिकार बने। इसके बाद भुवनेश्वर 1 रन बनाकर, कुलदीप यादव 15 रन , युजवेंद्र चहल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। खलील अहमद नाबाद 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस दौरान भारतीय टॉप आर्डर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर सबसे कम रन बनाए हैं।

इससे पहले 2005 में बुलवायो में टीम ने 34 रन पर अपने पांच विकेट खोए थे वहीं 1981 में ऑकलैंड में भारत का 41 था जब आधी टीम वापस लौट गई। न्यूजीलैंड के लिए वैसे भी हैमिल्टन का मैदान बेहद लकी रहा है।भारत ने इस मैदान पर नौ मैच खेले हैं जिसमें से छह में उसे हार मिली है।

Story first published: Thursday, January 31, 2019, 13:19 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+