नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी काफी रूचि है, उनका टेनिस प्यार किसी से छुपा नहीं हैं। उनकी टेनिस के प्रति मोहबब्त ही थी जिसके कारण उन्हें विंबलडन में रोजर फेडरर ने वीवीआई टिकट पर बुलाया था।
एक बार फिर से उनका प्यार टेनिस के प्रति दिखायी दिया है। सचिन ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो टेनिस के दिग्गजों में से एक बोरिस बेकर के साथ हैं। सचिन ने फोटो के नीचे लिखा है, गेस वाट.. जी हां इन्हीं महान प्लेयर को मैं देखते हुए बड़ा हुआ हूं, बहुत ही प्यारे इंसान हैं बेकर।
Guess what? Bumped into a tennis superstar who I admired and grew up watching!!! What a lovely man @TheBorisBecker pic.twitter.com/QLzXF3NFXy
— sachin tendulkar (@sachin_rt) June 15, 2015 सचिन टेनिस सितारे पीट सम्प्रास, रोजर फेडरर और बोरिस बेकर के फैन हैं, सचिन ने अपनी आत्मकथा प्लेइंड इट माइ वे इन सितारों का जिक्र किया है और लिखा है कि इनके खेल से उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही है।