तो 'क्रिकेट मंथली' ने भी माना तेंदुलकर और धोनी ही हैं बेस्टम-बेस्ट?
पर्थ। हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि यह बात हम कह रहे हैं लेकिन दोस्तों यह कहना हमारा नहीं बल्कि खेल पत्रिका 'क्रिकेट मंथली' का है जो कि क्रिकेट के महान खिलाड़ियों को सम्मानित करती है और इस बार दिग्गज महानतम खिलाड़ियों की रेस में सचिन तेंदुलकर और कैप्टन कूल यानी कि महेन्द्र सिंह धोनी शामिल हैं, हो सकता है कि इस साल के महान खिलाडियों का अवार्ड 'क्रिकेट मंथली' धोनी और तेंदुलकर दे।
अकरम और गिलक्रिस्ट भी इस रेस में..
इस रेस में दोनों भारतीय खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य देशों के तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनके नाम हैं आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज एवं विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट, पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स।
तेंदुलकर ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाएं हैं।
गौरतलब है कि एकदिवसीय क्रिकेट में तेंदुलकर की उपलब्धियां किसी भी अन्य खिलाड़ी की अपेक्षा कहीं ऊपर हैं। अपने 23 साल के करियर में तेंदुलकर ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए। इसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..

'क्रिकेट मंथली'
'क्रिकेट मंथली' विजेताओं के नाम विश्व के प्रष्ठित खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स और क्रिकेट पत्रकारों के 50 सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा चुना जाएगा और इसकी घोषणा अगले हफ्ते प्रकाशित होने वाली 'क्रिकेट मंथली' के मार्च के अंक में की जाएगी।

राहुल द्रविड़- रिकी पोंटिंग
इस निर्णायक मंडल में इयान चैपल, क्लाइव लॉयड, मार्टिन क्रो, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग और ग्रीम स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

संजय मांजरेकर जैसे दिग्गज
कमेंटेटर्स में टोनी कोजियर, मार्क निकोलस, माइक हेसमैन, संजय मांजरेकर जैसे प्रतिष्ठित नाम हैं। खेल पत्रकारों में गिडिओन हेग, माइक कोवार्ड, सुरेश मेनन और माइक सेल्वी के नाम हैं।

धोनी-तेंदुलकर
खेल पत्रिका 'क्रिकेट मंथली' क्रिकेट के महान खिलाड़ियों को सम्मानित करती है इस बार इस रेस में सचिन तेंदुलकर और कैप्टन कूल यानी कि महेन्द्र सिंह धोनी शामिल हैं।

गिलक्रिस्ट-अकरम और रिचर्ड्स
धोनी-तेंदुलकर के अलावा इस दौड़ में एडम गिलक्रिस्ट, वसीम अकरम और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स भी शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications