Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थकी हुई टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने बुक किया लग्जरी रिजॉर्ट

सिडनी। लगता है कि बीसीसीआई के लिए अपने कप्तान धोनी की बात काफी मायने रखती है, इसलिए ही तो उसने वो कर दिया जिसकी शिकायत धोनी ने ट्राई सीरीज हारने के बाद की थी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए एक लग्जरी रिजॉर्ट बुक किया है, जहां टीम इंडिया रिलैक्स कर सके और विश्वकप से पहले तरो-ताजा हो सके।

खबर है कि बीसीसीआई ने ऐडलेड के नजदीक एक रिजॉर्ट बुक कराया है, यही नहीं बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपने रिश्तेदारों और घरवालों से भी मिलने की इजाजत दे दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने टीम इंडिया से कहा है कि उनमें से अगर कोई विश्वकप से पहले भारत भी वापस आना चाहता है तो वो आ सकता है।

टीम इंडिया को 5 फरवरी को शाम तक ऐडलेड में एकत्र होना है

मालूम हो कि विश्वकप के लिए टीम इंडिया को 5 फरवरी को शाम तक ऐडलेड में एकत्र होना है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को भी रिजॉर्ट में आने की इजाजत दे दी है। हालांकि बीवीयों-गर्लफ्रेंड्स को 14 फरवरी को वर्ल्ड कप शुरू होने पर वापस जाना होगा।

खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को भी रिजॉर्ट में आने की इजाजत

गौरतलब है कि ट्राई सीरीज हारने के बाद धोनी ने हार का ठिकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ते हुए कहा था कि टीम इंडिया इस समय बुरी तरह से थकी हुई है और उसे विश्वकप से पहले सख्त आराम की जरूरत है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश कर रही है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+