आईपीएल : राजस्थान के सामने 189 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
दिल्ली डेयर डेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। दिनेश कार्तिक सबसे ज्यादा 69 रन बनाकर मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदें खेलकर छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान गौतम गंभीर 37 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले मैच के चौथे ओवर में दिल्ली को दो झटके लगे। सुमित नरवाल की पहली गेंद पर डेविड वार्नर चार रन और तीसरी गेंद पर वीरेंद्र सहवाग 19 रन बनाकर आउट हो गए। सहवाग ने अपनी पारी में 12 गेंद खेलते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया।
इसके बाद 50 रन के स्कोर पर पॉल कालिंगवुड रन आउट हो गए। उन्होंने आठ गेंद पर 16 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। दिल्ली को चौथा झटका 67 रन पर लगा जब केदार जाधव 10 रन बनाकर शेन वॉर्न की गेंद पर यूसुफ पठान को कैच थमा बैठे। टीम का पांचवां विकेट 146 पर गंभीर के रूप में और छठा विकेट मैच की आखिरी गेंद पर 188 के स्कोर पर दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सुमित नरवाल ने तीन, शॉन टेट ने एक और शेन वॉर्न ने एक विकेट लिया।
इस प्रतियोगिता में अब तक दोनों टीमों ने सात-सात मैच खेले हैं। दोनों को चार में जीत और तीन में हार मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications